- — सोनभद्र पुलिस की निष्पक्ष व विधिसम्मत पहल
सोनभद्र | रॉबर्ट्सगंज / Sanjay Singh/ Shaktipal – Sonprabhat
लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुए विवाद के मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित, निष्पक्ष और कानूनसम्मत कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 01 फरवरी 2026 को लगभग 15:10 बजे, वादी श्रीमती आरती पाण्डेय अपने परिवार के साथ वाहन संख्या UP64 AU 9142 (टोयोटा ग्लैंजा) से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं। लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज प्राप्त न होने और टोल पार न हो पाने के कारण लेन संख्या-03 में कुछ वाहन खड़े हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
इसी देरी के दौरान वादी पक्ष और टोल कर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई। घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-87/2026 पंजीकृत किया गया।

कानूनी धाराएँ
प्रकरण में धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 74 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
रामजी तिवारी, पुत्र जयनारायण तिवारी, निवासी—भौली कुरारा, जनपद हमीरपुर (उ.प्र.)
सर्वेश यादव, पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी—करमीशिपुर मालीपुर, जनपद अम्बेडकर नगर (उ.प्र.)
वांछित
घटना में संलिप्त 7–8 टोल कर्मी (नाम-पता अज्ञात) की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्र0नि0 रामस्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज (मय हमराह)
उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज (मय हमराह)
उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज (मय हमराह)
पुलिस की अपील
सोनभद्र पुलिस ने जनसामान्य से शांति, संयम और कानून का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी विवाद की स्थिति में हिंसा का सहारा न लें और प्रशासन का सहयोग करें।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

















