February 23, 2025 2:12 AM

Menu

Sonbhadra News : डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, पति ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sonbhadra News : बाबू लाल शर्मा

म्योरपुर, सोनभद्र | म्योरपुर के चंद्रभान नगर में प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद महिला के पति ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रभान नगर निवासी हीरामती देवी, जिनकी शादी हरदोई में हुई थी, अपने मायके में पति प्रमोद कुमार के साथ रह रही थीं। उनके पहले से तीन बच्चे थे और वे चौथी बार गर्भवती थीं। बीती रात जब उन्हें प्रसव पीड़ा हुई, तो पति ने तड़के उन्हें म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

प्रमोद कुमार का आरोप है कि अस्पताल की नर्स ने जांच के बाद बताया कि सुबह आठ बजे तक प्रसव हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने कई बार डॉक्टर को बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया। अंततः दोपहर 11 बजे डॉक्टर पहुंचे और महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On