घोरावल (सोनभद्र): कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव से दो दिन पहले संदिग्ध हालत में छात्र लापता हो गया था। रविवार को वह मिर्जापुर के अहरौरा घाटी में पाया गया, जहां से एक ट्रक चालक ने उसे घर वापस पहुंचाया।
बर्दिया गांव निवासी हौसला प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र विनायक तिवारी 14 वर्ष शुक्रवार की सुबह घर से विद्यालय जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद विनायक का कोई पता नहीं चला। स्वजन उसकी तलाश मे रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को एक ट्रक चालक ने उसे घायल अवस्था में बर्दिया पहुंचाया। स्वजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जानकारी होने पर शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव अस्पताल पहुंचे और उससे पूछताछ किए। विनायक ने बताया कि वह शुक्रवार को शिवद्वार में संग्रहालय के पास था तभी चार पहिया सवार लोगों ने उसके चेहरे पर स्प्रे मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे वाहन सवार लोगों ने मिर्जापुर के अहरौरा घाटी में फेंक दिया। रविवार को उधर से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने उसे देखा, तो उसके घर की जानकारी लेकर उसे बर्दिया पहुंचाया। विनायक के घर पहुँचने के बाद घरवालों के चेहरे पर रौनक लौट आई।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















