- सोनभद्र (Sonbhadra) की 10 सीटों का हाल यहां देखें।
सोनभद्र / सोन प्रभात – आशीष गुप्ता / सोन प्रभात
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नगर निकायों में आरक्षण की पूरी सूची जारी हो गई है। सूची जारी होने के साथ ही नगर निगम,नगर पालिका और नगर पंचायत में आरक्षण सूची की तस्वीर साफ हो गई है। काफी समय से चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों समेत जनता का पूरा ध्यान आरक्षण सूची पर था, आरक्षण सूची की स्थिति साफ होते ही चुनाव में किस्मत आजमाने वाले अपने चुनावी रणनीति को बल देना शुरू कर चुके हैं।
सोनभद्र जिले के सभी सीटों का क्या हाल है यहां आपको हम बताते हैं।
जनपद के कुल 10 नगर पंचायत और नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु जारी आरक्षण सूची में 4 सीट महिला , 2 अनारक्षित , 2 पिछड़ा वर्ग, 1 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा 1 अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित किया गया है। इसको विस्तार में यहां समझते हैं।
1. नगर पालिका परिषद सोनभद्र – अनुसूचित जाति,
2. नगर पंचायत चुर्क/घूरमा – अन्य पिछड़ा वर्ग,
3. नगर पंचायत घोरावल – महिला
4. नगर पंचायत चोपन – अनारक्षित
5. नगर पंचायत डाला बाजार – महिला
6. नगर पंचायत दुद्धी – महिला
7. नगर पंचायत ओबरा – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
8. नगर पंचायत रेणुकूट – महिला
9. नगर पंचायत पिपरी – अनारक्षित
10. नगर पंचायत अनपरा – अन्य पिछड़ा वर्ग
ये रही जिले के 10 सीटों के आरक्षण की स्थिति, आगे भी चुनाव से जुड़ी सटीक खबरें आपको सोन प्रभात के वेबसाइट पर मिलती रहेंगी।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

