August 1, 2025 4:25 PM

Menu

Sonbhadra News : नाजायज हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sonbhadra News|Sonprabhat | संजय सिंह

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तारी की कार्रवाई:
दिनांक 11 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो व्यक्तियों को 20.83 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान:

  1. अजय कुमार उर्फ गौरव उर्फ गोरख, पुत्र हीरा प्रसाद, निवासी बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
  2. रामवृक्ष, पुत्र शिवराम यादव, निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

कानूनी कार्रवाई:
गिरफ्तारी के उपरांत थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 353/2025, धारा 8/21/27A/29/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों व्यक्तियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • सत्येन्द्र कुमार राय – प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज
  • नि. रामस्वरुप वर्मा – एस.ओ.जी. प्रभारी, जनपद सोनभद्र
  • उनि. रामअवतार सिंह – थाना रॉबर्ट्सगंज
  • हे.का. सतीश पटेल, का. अजीत यादव, का. अजीत कुमार, म.का. लवली सिंह, हे.का. दिनेश कुमार, का. सुरज यादव, एवं हे.का. बब्बन रावत – थाना रॉबर्ट्सगंज
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On