Sonbhadra News: न्यायालय के आदेश पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की लगभग 25 लाख की अचल संपत्ति कुर्क

Sonbhadra News |संवाददाता- संजय सिंह


बिजली सरहुल, सोनभद्र।|पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट, सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एक फरार व्यक्ति की लगभग ₹25 लाख मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकदमा संख्या 1695/2015 सौरभ चौरसिया बनाम जितेन्द्र अंतर्गत धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज से संबंधित जितेन्द्र पुत्र रामजीत निवासी ग्राम बिजरी हरहुआ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेशानुसार उक्त व्यक्ति की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।


कुर्क की गई अचल संपत्ति का विवरण इस प्रकार है —
गाटा संख्या: 0191 मि0
रकबा: लगभग 0.0220 हे0
निर्माण: 10×8 फीट का एक पक्का कमरा (सीमेंट शेड सहित), चारों ओर लगभग 7 फीट ऊँची पक्की बाउंड्री वॉल, जिसमें एक बड़ा लोहे का गेट लगा है।


यह कुर्की कार्रवाई नायब तहसीलदार सदर श्री विशाल एवं क्षेत्रीय लेखपाल श्री अखिलेश कुमार की उपस्थिति में, चौकी प्रभारी चुर्क उ0नि0 विनोद यादव व उनकी पुलिस टीम द्वारा संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान संपत्ति को अलग ताले से बंद कर सील व मुहरबंद किया गया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार विशाल, लेखपाल अखिलेश कुमार, चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव सहित पुलिस टीम एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On