April 19, 2025 1:58 AM

Menu

Sonbhadra News : बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल

Sonbhadra News | Sonprabhat |जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र।  अमवार चौकी क्षेत्र के बरहपान में मुड़गुड़ी पहाड़ी के ठीक सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद 45पुत्र जय सिंह, 35 कौशल्या देवी 35पत्नी रामप्रसाद, 13 वर्षीय नीलम पुत्री रामदुलार तीनों निवासी बघाडू एक ही बाइक पर सवार होकर घघरी से अपने घर आ रहे थे कि बरहपान में मुड़गुड़ी पहाड़ी के ठीक सामने गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सहित 13 वर्षीय बच्ची कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On