October 22, 2024 7:07 PM

Menu

Sonbhadra News : महिलाओं के सशक्तिकरण में कक्षा – 9 की छात्रा पल्लवी शर्मा एक दिन की जिलाधिकारी बनी।

Duddhi@Sonprabhat/ जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

Sonbhadra News

दुद्धी सोनभद्र शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण मिशन फेज – 5 के अनुपालन में जनसुनवाई हेतु राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के कक्षा 9 की छात्रा पल्लवी शर्मा एक दिन की जिलाधिकारी बनी .  जब जिलाधिकारी स्वरूप न्याय के लिए संपूर्ण समाधान दिवस जनसुनवाई में आंशिक एकदिवसीय जिलाधिकारी के लिए कुर्सी पर जिलाधिकारी सोनभद्र बीo एन o सिंह , पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा , उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव , उपजिला अधिकारी न्यायिक अश्वनी कुमार , मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र अश्विनी सिंह , पुलिस उपाधीक्षक पिपरी अमित कुमार संग बैठी तो अचानक कुछ पल के लिए कौतूहल सा छा गया ।

जानकारी होने पर सभी को सराहनीय पहल को लेकर प्रसन्नता हुई। वहीं जिलाधिकारी स्वरूप कुर्सी पर बैठी पल्लवी शर्मा ने बेबाकी से मीडिया के द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि एक दिवसीय जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अधिकारी बनकर संग बैठकर अच्छा महसूस हो रहा है और सभी शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On