July 1, 2025 11:25 PM

Menu

Sonbhadra News: महिला हॉकी टूर्नामेंट का 2 जून से पहली बार दुद्धी में शुरू, प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र जागरूकता रैली का सुबह आगाज

Sonbhadra News | संवाददाता – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड अंतर्गत रामलीला खेल मैदान पर मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब के तत्वाधान में तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 2 जून से 4 जून तक प्रयागराज,लखनऊ, वाराणसी,व भदोही की टीमे हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी।

2 जून को प्रातः 7:30 बजें सोनभद्र प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली, खंड विकास अधिकारी दुद्धी विशाल चौरसिया,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, आयोजक मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब दुद्धी के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, महामंत्री संदीप तिवारी, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार एडवोकेट,उपाध्यक्ष अभय कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुमार कुशवाहा आदि के संयोजन में प्रातः जागरूकता रैली नगर भ्रमण करेगी। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजें पहली बार महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू किया जायेगा। आप सभी क्षेत्रवासियों से आयोजक मंडल ने प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली व महिला हांकी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On