March 11, 2025 10:33 PM

Menu

Sonbhadra News : मिशन शक्ति के कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत

Sonbhadra News | Sonprabhat | Sanjay Singh

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र : जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही पुलिस विभाग रिश्तों को भी मजबूती देने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में रविवार को परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।

इस दौरान महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज एवं उनकी टीम ने 15 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की। आपसी मतभेद और पारिवारिक विवादों को दूर करने के उद्देश्य से की गई इस काउंसलिंग में 11 जोड़ों ने अपने मतभेद सुलझाकर आपसी सहमति से एक साथ रहने का निर्णय लिया। वहीं, शेष 4 मामलों में आगे की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।

पति-पत्नी को सुलह के लिए किया प्रेरित

परामर्श केंद्र में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने दंपतियों की पारिवारिक समस्याओं को समझते हुए उन्हें सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने पति-पत्नी को आपसी विवाद समाप्त कर सौहार्दपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप, 11 जोड़े आपसी सहमति से अपने घर लौटे।

पुलिस की अनूठी पहल

महिला थाना द्वारा किए गए इस प्रयास को समाज में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है बल्कि पारिवारिक मूल्यों को सहेजने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

पुलिस द्वारा सुलह के बाद दंपतियों को उनके भविष्य के सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस तरह की पहल से न केवल वैवाहिक संबंधों में सुधार आ रहा है बल्कि समाज में शांति और सौहार्द का भी वातावरण बन रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On