May 4, 2025 4:44 PM

Menu

Sonbhadra News: म्योरपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संघ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

  • उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने विदाई और स्वागत दोनों अवसरों को बनाया यादगार

Sonbhadra News |  सोनप्रभात | संवाददाता – यू. गुप्ता

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद अंतर्गत म्योरपुर विकासखंड में शुक्रवार को एक भावपूर्ण आयोजन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न के साथ उन्हें सम्मानित किया।


स्वागत समारोह में दिखी शिक्षकों की एकजुटता

इस कार्यक्रम में शिक्षकों की बड़ी भागीदारी देखी गई। स्वागत के दौरान संघ ने संगठनात्मक कैलेंडर भी खंड शिक्षा अधिकारी को भेंट किया। बीईओ सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा,

“आप सभी का स्नेह अभिभूत करने वाला है। हमारा और आपका रिश्ता सहयोग व विकास पर आधारित रहेगा।”


बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की घटती संख्या पर चिंता जताई और शिक्षकों से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान को गति देने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है।

“आप सभी युवा शिक्षक हैं, शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देने में आप सबकी अहम भूमिका होगी।”


पूर्व बीईओ विश्वजीत कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

इस मौके पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार को भी शिक्षक संघ द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्हें माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके योगदान को यादगार बताया।


वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हीरामणि विश्वकर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वैश्य, संगठन मंत्री दीपक कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व अवधेश कुमार सिंह सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नवागत बीईओ के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On