February 22, 2025 6:37 PM

Menu

Sonbhadra News : रैन बसेरा शुल्क के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का मौन प्रदर्शन

Sonbhadra News : गरीबों को राहत देने की बजाय आर्थिक बोझ डाल रही सरकार – समाजवादी पार्टी, नगर पालिका प्रशासन के फैसले को बताया अमानवीय, शुल्क हटाने की उठी मांग
Sonbhadra News | संजय सिंह क्षेत्र संवाददाता, सोनप्रभात

 

सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन द्वारा रैन बसेरा में शुल्क लगाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दो घंटे का मौन धरना देकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने इसे गरीबों के हितों के खिलाफ बताते हुए शुल्क को तत्काल समाप्त करने की मांग की।

सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार एक ओर गरीबों के लिए निशुल्क योजनाओं का दावा करती है, लेकिन दूसरी ओर रैन बसेरा जैसी बुनियादी सुविधा के लिए शुल्क लगाकर अपने ही वादों को खोखला साबित कर रही है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर जनता से अनावश्यक कर वसूलने का आरोप लगाते हुए रैन बसेरा शुल्क को तत्काल समाप्त करने की मांग की।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, सुरेश अग्रहरी, मनीष त्रिपाठी, राधेश्याम, निमातुल्लाह, शौर्य त्रिपाठी, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, चंद्रशेखर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  : सोनभद्र को मिली नई सौगात: जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On