Sonbhadra News | Sonprabhat | जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी
दुद्धी, सोनभद्र। वन प्रभाग रेणुकूट के अंतर्गत जंगलों में लगातार हो रही आगजनी और अवैध कटान की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। वनों की सुरक्षा और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण हेतु क्षेत्रीय वन अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य आग लगने या अन्य वन्य घटनाओं की जानकारी त्वरित रूप से अधिकारियों तक पहुंचाना और समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
हेल्पलाइन नंबर जारी – किसी भी आपात स्थिति में करें संपर्क
नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन और स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी के प्रयासों से रेणुकूट वन प्रभाग द्वारा क्षेत्रवार संबंधित वन अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, ताकि आम नागरिक जंगल में आग लगने या किसी भी आपात स्थिति में सीधे संपर्क कर सकें।
जारी किए गए संपर्क सूत्र इस प्रकार हैं:
अधिकारी का नाम | पद | क्षेत्र | मोबाइल नंबर |
---|---|---|---|
श्री रवि शंकर शर्मा | क्षेत्रीय वन अधिकारी | अनपरा | 7905398349 |
श्री राघवेंद्र कुमार | क्षेत्रीय वन अधिकारी | पिपरी | 8299889445 |
श्री जबर सिंह | क्षेत्रीय वन अधिकारी | म्योरपुर | 9918295891 |
श्रीमती सरिता गौतम | क्षेत्रीय वन अधिकारी | बघाडू | 8887726137 |
श्री मोहम्मद इमरान खान | क्षेत्रीय वन अधिकारी | विंढमगंज | 9451723742 |
श्री गर्जन राम | क्षेत्रीय वन अधिकारी | दुद्धी | 9336413202 |
श्री प्रेम प्रकाश चौबे | क्षेत्रीय वन अधिकारी | बभनी | 7905336234 |
श्री रमेश कुमार मौर्य | प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी | जरहा | 9839273343 |
रेणुकूट वन प्रभाग कंट्रोल रूम की शिफ्टवार जिम्मेदारियां:
नाम | पद | समय | संपर्क सूत्र |
---|---|---|---|
श्रीमती मंजू द्विवेदी | व्यक्तिगत सहायक | प्रातः 10 बजे – सायं 4 बजे | 9839436697 |
श्री प्रमोद कुमार | कनिष्ठ सहायक | सायं 4 बजे – रात्रि 10 बजे | 9580051980 |
श्री धर्मदेव मौर्य | वन रक्षक | प्रातः 10 बजे – सायं 4 बजे | 9580051980 |
श्री सुरेंद्र कुमार | चौकीदार | प्रातः 4 बजे – दोपहर 10 बजे | 8009040927 |
वन विभाग का आह्वान: वनों को आग से बचाएं, प्रकृति का सम्मान करें
वन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि जंगल में आग की कोई घटना या वन्य संसाधनों के नुकसान की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारी या कंट्रोल रूम को सूचित करें। इसके साथ ही “प्राकृतिक वन संपदा को यूं न गवाएं, वनों को आग से बचाएं – आप भी सहयोगी बनें” जैसे संदेशों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने इस पहल की सराहना करते हुए वन विभाग को धन्यवाद दिया और कहा कि जनसहयोग से ही पर्यावरण और वनों की रक्षा संभव है।

Son Prabhat Live News focuses on UP News and local developments, highlighting the district’s rich culture, dynamic communities, and pressing issues. Our dedicated team of reporters and editors brings exclusive reports, insightful analyses, and unbiased perspectives to empower readers with the knowledge they need.

