June 23, 2025 9:41 PM

Menu

Sonbhadra News : वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टोटो को मारी टक्कर, सवार गंभीर रूप से घायल

Sonbhadra News : चोपन थाना क्षेत्र के पटवध में तेज रफ्तार कार की चपेट में आया टोटो, हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की

Sonbhadra News l Sonprabhat l Anil Kumar Agarhari

चोपन, सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक टोटो से टकरा गई। इस दुर्घटना में टोटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना चोपन थाना क्षेत्र के पटवध की बताई जा रही है, जहां गुरुवार को एक कार तेज गति से दौड़ रही थी। अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने सामने जा रहे टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़क सुरक्षा के कड़े नियम लागू किए जाएं, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read Also – हिटलर के संधि उल्लंघन से लेकर गावस्कर के 10,000 रन तक, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On