February 23, 2025 10:35 PM

Menu

Sonbhadra News : सड़क हादसे में बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल, अज्ञात बाइक सवार फरार

Sonbhadra News| Anil Kumar Agrahari

डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शहीद स्थल बस स्टैंड के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डाला बाजार की ओर से आ रही बुलेट बाइक सवार को पीछे से आ रही अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुलेट सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पीआरबी चोपन की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राइवेट एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान पारस नाथ सिंह (पुत्र प्रविण सिंह, निवासी मड़िहान, मिर्जापुर) के रूप में हुई है। पारस नाथ सिंह अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On