July 27, 2025 10:25 AM

Menu

Sonbhadra News : सोनभद्र में अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती, बिना परमिट गिट्टी ले जा रहा वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Sonbhadra News | Sanjay Singh

सोनभद्र : खनन माफियाओं पर नकेल कसते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने बिना वैध परमिट के गिट्टी का परिवहन कर रहे एक वाहन (संख्या: UP64CT3098) को जब्त करते हुए उसके चालक को मौके से गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। इसका उद्देश्य जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण:

गिरफ्तार किए गए वाहन चालक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र कन्हैया लाल, निवासी ग्राम पटवध, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 31 वर्ष के रूप में हुई है।

पंजीकृत धाराएं:

थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 420/2025 के अंतर्गत निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है:

  • भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), 61(2)(बी)

  • उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली की धारा 3(1)/58/72(6)

  • खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21

  • सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3

वांछित व्यक्तियों का विवरण:

  1. वाहन स्वामी – नाम व पता अज्ञात

  2. स्टोन क्रशर स्वामीत्रिपति बालाजी इंजीनियरिंग वर्क्स, प्रोपराइटर विपिन तिवारी

  3. भंडारण अनुज्ञप्तिधारीजय हिन्द सप्लायर, प्रो0 ओमप्रकाश यादव पुत्र देवी प्रसाद, निवासी बिल्ली, कमला पेट्रोल पंप के पास, ओबरा, जनपद सोनभद्र

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक: सत्येन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज

  • ज्येष्ठ खान अधिकारी: शैलेन्द्र सिंह

  • खान निरीक्षक: मनोज कुमार सिंह

  • उपनिरीक्षक: राम अवध यादव

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी ताकि जनपद में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On