February 22, 2025 7:15 PM

Menu

Sonbhadra News । थाना जुगैल पुलिस ने वांछित व्यक्ति को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

Sonbhadra News | Sonprabhat | Sanjay Singh

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगैल थाना पुलिस ने एक वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना जुगैल पर दर्ज मु.अ.सं. 11/2025 धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. से संबंधित अनुष पुत्र छांगुर प्रसाद (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम सफरीपुर पुराना खुर्द, नई बाजार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 15 फरवरी 2025 को सुबह करीब 7:00 बजे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
  2. हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उक्त व्यक्ति को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने अभियान को जारी रखते हुए अपराध पर सख्ती से अंकुश लगाने की बात कही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On