April 30, 2025 4:44 AM

Menu

Sonbhadra News: 95 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्रजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 23.5 लाख की बरामदी

Sonbhadra News | Sonprabhat | Sanjay Singh

सोनभद्र । जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्रजनपदीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल 95 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई श्री पीयूष मोर्डिया (अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन), श्री आर. पी. सिंह (पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर), तथा श्री अशोक कुमार मीणा (पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र) के निर्देशन में की गई। पूरी कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंहक्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

शनिवार दोपहर लगभग 3:40 बजे, एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा से रनटोला जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास एक इनोवा क्रिस्टा (UP85 BF8181) को रोका। वाहन की तलाशी में कुल 95 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे उड़ीसा (संभलपुर) से मथुरा ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार तस्कर

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. गौरव कुमार (पुत्र स्व. कप्तान सिंह), निवासी अजय बिहार, रौची बाँगर, थाना रिफाइनरी, जनपद मथुरा, उम्र 26 वर्ष
  2. सोनू माथुर (पुत्र श्याम सिंह), निवासी वही, उम्र 27 वर्ष
  3. दिनेश उर्फ देव चौधरी (पुत्र ओमवीर सिंह), निवासी बुर्ज दाताराम, थाना बलदेव, जनपद मथुरा, उम्र 21 वर्ष

गौरव कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पूर्व में हत्या, डकैती व गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में मामले दर्ज हैं:

  • मु0अ0सं0-58/2020, धारा 395, 397, 412, 34, 120बी, थाना गोविन्द नगर
  • मु0अ0सं0-336/2020, धारा 3(2) गैंगेस्टर एक्ट, थाना गोविन्द नगर

पूछताछ में बड़े खुलासे

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें यह कार्य सौरभ सिंह (लक्ष्मीनगर मथुरा), दिनेश उर्फ सीओ (अलीगढ़) और देवेन्द्र उर्फ देव चौधरी (अलीगढ़) के कहने पर मिला। ये लोग स्वादीन नामक व्यक्ति से उड़ीसा, संभलपुर में मिले, जिसने उन्हें होटल में रुकवाया और वाहन में गांजा भरवाया। पैसों का लेन-देन QR कोड के माध्यम से किया गया। शुक्रवार सुबह इनोवा गाड़ी स्वादीन द्वारा लेकर शाम को गांजा लादकर लौटा दी गई, जिसके बाद आरोपी मथुरा के लिए निकल पड़े।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज

थाना पिपरी में मु0अ0सं0-61/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  • प्र0नि0 नागेश कुमार सिंह, थाना पिपरी
  • प्रभारी SOG/सर्विलांस सेल बृजेश सिंह
  • चौकी प्रभारी रेनुकूट: श्री राजेश जी चौबे
  • हे0का0 राजेश कुमार पासवान, हे0का0 नीरज सिंह, हे0का0 महेश कुमार सरोज, हे0का0 धनंजय चौधरी
  • हे0का0 सौरभ कुमार राय (सर्विलांस टीम)
  • का0 अजीत यादव, का0 अजीत कुमार (SOG टीम)
  • का0 मनीष कुमार तिवारी, का0 रवि कुमार सिंह (थाना पिपरी)

इस कार्रवाई से सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अपनी सतत कार्रवाई को एक और मजबूत झटका दिया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On