April 11, 2025 8:08 AM

Menu

Sonbhadra News : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर आस्था व शौर्य का हुआ दुद्धी में विहंगम समागम, सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब.

Sonbhadra News : रामनवमी के इस शुभ अवसर पर दुद्धी में जिस तरह से श्रद्धा, संस्कृति और शौर्य का संगम देखने को मिला, वह क्षेत्रीय जनमानस के सनातन संस्कारों की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करता है।
  • दुद्धी ब्लॉक परिक्षेत्र के दर्जनों अखाड़े ने बढाई शोभा, नारिशक्ति ने हैरतअंगेज किया लाठी का प्रदर्शन.

Sonbhadra News | Sonprabhat | जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी

दुद्धी, सोनभद्र | विकासखंड अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर जहां अयोध्या धाम व देश-विदेश में हर्ष और उल्लास के साथ सनातन की अविरल निर्मल परंपरा प्रवाहित हुई वहीं भगवा रंग से पटे दुद्धी में दर्जनों अखाड़े ने पूर्वांचल का ऐतिहासिक रामनवमी में 20 से 30 फीट ऊंचे भगवा झंडा लेकर अपने-अपने अखाड़े से रामलीला खेल मैदान पर ढोल, नगाड़े, तड़से के साथ जय श्रीराम, जय बजरंगी जय हनुमान के गगन भेदी उद्घोष करते सायंकाल पहुंचे तो रामलीला खेल मैदान भगवा रंग से पट गया। आयोजक मंडल द्वारा चंदन, तिलक, राम नाम का पट्टा भेंट भक्तगणों को किया गया।

रामनवमी शोभायात्रा का नेतृत्व केंद्रीय जय बजरंग अखाड़ा समिति दुद्धी अध्यक्ष पंकज जयसवाल व महामंत्री दीपक शाह के नेतृत्व में शोभायात्रा में सर्वप्रथम समस्त अखाड़ो का भगवा ध्वज शोभायात्रा धर्म ध्वजा फहराते चल रहें थे साथ में हजारों राम भक्त सनातन के दीवाने युवाओं की टोली बाइक पर सवार होकर नगर भ्रमण उपरांत झंडे के साथ थे तत्पश्चात प्रबुद्ध जन नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गौंड,जय बजरंग अखाड़ा समिति संरक्षक रामलोचन तिवारी एडवोकेट, कन्हैयालाल अग्रहरि, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, लक्ष्मण सेठ, रामेश्वर प्रसाद राय,सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, दिनेश कुमार अग्रहरि शासकीय अधिवक्ता, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, निरंजन जायसवाल, मनीष जायसवाल,जिला मंत्री दिलीप पांडेय,नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अनिल कुमार गुप्ता,संदीप गुप्ता अलोक कुमार जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,सोनू कुमार जायसवाल, विकास सोनी आदि हजारों भक्तगणों संग नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति युवतियाँ स्कूटी पर सवार व पैदल होकर हजारों महिलाएं भी सम्मिलित रही। केंद्रीय जय बजरंग अखाड़ा का धर्म संवाहक रथ पर सवार रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार जायसवाल, अखिलेश कुमार अग्रहरी, आलोक कुमार अग्रहरी आदि द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से दिशा निर्देश समस्त अखाड़ों को दिया जा रहा था। साथ में माँ काली पूजा समिति, पंचदेव मंदिर समिति,विकास क्लब, जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर आदि अखाड़ा एवं पूजा समितियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एवं मां दुर्गा की मनोहारी झांकी संग रामनवमी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।जगह-जगह शोभा यात्रा का युवा अग्रहरि समाज, जायसवाल कालवार समाज , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, विकास क्लब आदि द्वारा शरबत हलवा खीर आदि भक्तगणों को भेंट की गई। तहसील तिराहे पर बुलडोजरपर सवार होकर भक्तगणों पर पुष्प की वर्षाकर हुई साथ हीं संकट मोचन मंदिर माँ काली तिराहे आदि पर भी शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।

रथ यात्रा और झांकियों ने किया मन मोहने वाला प्रदर्शन

दुपरांत हैरतअंगेज शौर्य कला कौशल का प्रदर्शन पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संकट मोचन तिराहे पर ग्राम झारों,डूमरडीहा आदि की युवतियों ने शानदार कठिन अभ्यास सामूहिक गोहा डंडा, एक लाठी, दो लाठी आदि का बिजली की फुर्ती के समान प्रदर्शन कर सबको अचंभित कर दिया। जिसे खूब सराहा गया और आयोजक मंडल द्वारा नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। सभी अखाड़ों के अध्यक्षों एवं आगंतुक अतिथियों का शानदार प्रदर्शन उपरांत अंगवस्त्रम व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।अखाड़े का संचालन संरक्षक रामलोचन तिवारी एडवोकेट एवं रामपाल जौहरी एडवोकेट द्वारा किया गया। पहली बार अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन शासन के निर्देश के अनुपालन में नहीं हुआ। चप्पे चप्पे पर लगें चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच एडिशनल एसपी नक्सली त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी सहित दर्जनों थानों के पुलिस पीएसी के जवानों ने मंदिर परिक्रमा झांकी जुलुस का कराया।

सेवा भाव में आगे आया समाज

शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर युवा अग्रहरि समाज, जायसवाल कालवार समाज, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धालुओं को शरबत, हलवा, खीर आदि वितरित किया गया। तहसील तिराहे पर तो भक्तों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे दृश्य बेहद मनोहारी हो गया।

शांति व सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही। एडिशनल एसपी (नक्सल) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी सहित दर्जनों थानों की पुलिस और पीएसी जवानों ने नगर भ्रमण को सुरक्षित रूप से संपन्न कराया।
प्रशासन के निर्देशानुसार इस बार अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन वर्जित रहा, किंतु इसके बावजूद अखाड़ों का प्रदर्शन बेहद अनुशासित और प्रभावशाली रहा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On