July 1, 2025 7:45 AM

Menu

Sonbhadra News : अजीरेश्वर धाम में अखंड हरिकीर्तन, महिला मंडल की संगीतमय प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

Sonbhadra News : अजीरेश्वर धाम में भक्तिमय संगीतमय माहौल, महिला मंडल की मधुर प्रस्तुति ने मोहा मन, बाल कलाकारों की अद्भुत भजन संध्या ने हरिकीर्तन को बनाया भव्य

Sonbhadra News | Sonprabhat | Vinod Gupta

बीजपुर (सोनभद्र): अजीरेश्वर धाम जरहा में एक माह तक चलने वाले अखंड हरिकीर्तन के 19वें दिन महिला मंडल टीम की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महिला मंडल की कीर्तन प्रस्तुति ने अपनी मधुर धुनों और भक्ति भाव से भरे गीतों के माध्यम से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने बढ़ाई हरिकीर्तन की शोभा

हरिकीर्तन के 18वें दिन बाल कलाकारों ने भी अपनी सुरीली आवाज़ से वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। उनकी प्रस्तुति ने अखंड हरिकीर्तन की शोभा में चार चांद लगा दिए, जिससे श्रद्धालु आनंदित हो उठे।

हरिकीर्तन और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ 16 मार्च सुबह 9 बजे हुआ था और यह 14 अप्रैल सुबह 9 बजे तक अनवरत चलता रहेगा। इसके बाद सम्पूर्ण मानस पाठ के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

कीर्तन मंडली का सम्मान

हरिकीर्तन में भाग लेने वाली सभी कीर्तन मंडलियों को अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता श्री राजेन्द्र सिंह बघेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं ने कीर्तन मंडली का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह बघेल अपने परिवार सहित मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठितजन रामप्रकाश पांडेय, त्रिभुवन नारायण सिंह, डॉ. ब्रह्मजीत सिंह, ग्राम प्रधान पति विनोद भारती, राहुल सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, नंदा गुप्ता, अनुल शर्मा समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कीर्तन मंडली के गायक कलाकारों का हौसला बढ़ाया और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस भव्य आयोजन में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बनें।

भक्तिमय माहौल में गूंज रहे भजन

अजीरेश्वर धाम में दिन-रात गूंज रहे हरि भजन और संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है। श्रद्धालु इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनकर भक्ति और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।

— विशेष संवाददाता, सोनप्रभात

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On