March 21, 2025 12:52 PM

Menu

सोनभद्र न्यूज : श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सोनभद्र न्यूज : गुलर घाट पर चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में भक्ति का सागर, राम वनवास प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, 12 फरवरी को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

सोनभद्र न्यूज | सोन प्रभात | जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

विंढमगंज: जोरुखाड़ ग्राम पंचायत में मलिया नदी के किनारे स्थित गुलर घाट पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ में सातवें दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तिभाव से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी एवं सह आचार्य पंडित अमन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं।

Image : Social Media

भावविभोर करने वाली कथा

कथावाचक पंडित विवेकानंद जी महाराज ने राम वनवास प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के विवाह के बाद अयोध्या में हर्षोल्लास का वातावरण था। राजा दशरथ ने अपने मंत्रियों और गुरु वशिष्ठ के साथ परामर्श कर श्रीराम के राज्याभिषेक का निर्णय लिया।

Image : Social Media

इधर, देवताओं को चिंता सताने लगी कि यदि श्रीराम बिना राक्षसों के संहार के ही अयोध्या का राज्य संभाल लेंगे तो उनके अवतार का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। देवताओं की प्रार्थना पर देवी सरस्वती ने कैकेयी की प्रिय दासी मंथरा की बुद्धि भ्रमित कर दी। मंथरा ने कुचक्र रचते हुए कैकेयी को राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के लिए प्रेरित किया। कैकेयी ने पहला वर भरत के लिए अयोध्या का राजपद और दूसरा वर श्रीराम के लिए चौदह वर्षों का वनवास मांग लिया।

राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच श्रीराम ने बिना किसी संकोच के वनवास को स्वीकार कर लिया। उनके वनगमन के बाद पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए। इस कथा प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।

यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा

यज्ञाधीश स्वामी रामानंद जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 12 फरवरी को होगी, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Image : Social Media

इस अवसर पर यज्ञ समिति के संरक्षक दिनेश यादव, दसंई यादव, अध्यक्ष भगवानदास गोंड़, इन्द्रदेव यादव, राजेश गोंड़, गुड्डू भगत, पप्पू यादव, मुकेश गुप्ता, मुरली गुप्ता, सूरज देव, सूरज पनिका, अशोक यादव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : भगवान लक्ष्मी नारायण, शिव शक्ति परिवार आदि शक्ति मां दुर्गा के मूर्ति की निकली शोभायात्रा

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On