May 9, 2025 9:18 PM

Menu

Sonbhadra News : मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने किया अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का निरीक्षण

Sonbhadra News | Anil Kumar Agarhari

डाला, सोनभद्र | अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा में शनिवार को मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने दौरा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडलायुक्त का आगमन दोपहर लगभग एक बजे हुआ। उनके स्वागत में विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

विद्यालय का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विद्यालय के विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम क्लर्क ऑफिस, कंप्यूटर कक्ष, सर्वर रूम, मेडिकल रूम, पुस्तकालय और लैब का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने कक्षा 6, 7 और 9 के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी शैक्षिक गतिविधियों एवं सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों को प्रेरणा

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और आवश्यक सुधारों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अनुशासन और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें, जिससे वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

प्रशासन और शिक्षकों की उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त के इस दौरे से विद्यालय के प्रशासन और विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा मिली तथा शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On