February 12, 2025 10:53 AM

Menu

Sonbhadra News : भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के दुद्धी आवास का गायत्री पूजन द्वारा हुआ उद्घाटन

Sonbhadra News : भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दुद्धी में अपने आवास का गायत्री पूजन और यज्ञ-हवन के साथ किया शुभारंभ, समारोह में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड सहित कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित।
Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सोमवार को डीसीएफ कॉलोनी, वार्ड संख्या 5, दुद्धी स्थित अपने आवास का विधि-विधान से उद्घाटन किया। भारतीय सनातन परंपरा के अनुरूप गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा यज्ञ-हवन व पूजन संपन्न कराया गया। शुभारंभ के दौरान कलश पूजन, अभिषिंचन, मंगलाचरण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शंखनाद के साथ वेदमाता गायत्री की आरती कर पूजन कार्यक्रम का समापन हुआ।

पूजन कार्यक्रम का संपादन गायत्री परिवार तहसील समन्वयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्लॉक समन्वयक पन्नालाल कुशवाहा, प्रज्ञा मंडल दुद्धी अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, शिवशंकर जायसवाल, भगवान दास और बृजेश कुमार चौबे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गौंड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड, आरएसएस जिला बौद्धिक सह समन्वयक नंदलाल अग्रहरी एडवोकेट, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, भाजपा जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह, सेवानिवृत्त क्रय-विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मनोज मिश्रा एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष सूरज देव सेठ, सुमित सोनी, प्रेम नारायण सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, डीसीएफ डायरेक्टर संजीव कुमार तिवारी, नंदलाल तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि यह आवास संगठन और जनहित के कार्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए सतत प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Read More : रेलवे प्रशासन की सख्ती से नाराज सब्जी विक्रेताओं ने किया सड़क जाम

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On