April 9, 2025 11:28 AM

Menu

Sonbhadra News : वन क्षेत्र में आग का कहर लगातार तीसरे दिन, पर्यावरण और वनसंपदा को भारी नुकसान

Sonbhadra News | Sonprabhat | संवाददाता: प्रशांत कुमार दुबे

म्योरपुर (सोनभद्र) | स्थानीय क्षेत्र के आश्रम-दुद्धी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत मनबसा के पास जंगल में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। लगातार तीसरे दिन जंगलों में आग लगने की घटनाओं ने वन विभाग और पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ा दी है।

आग से हजारों पौधों और जीव-जंतुओं को नुकसान

जंगल में आग लगने से सैकड़ों की संख्या में बांस के पेड़, हरे-भरे पौधे और जंगली जीव-जंतु प्रभावित हुए हैं। पेड़ों की जलने की घटनाओं से जहां वन क्षेत्र की हरियाली को गहरा आघात पहुंचा है, वहीं आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण भी तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की घटनाएं नियमित हो चली हैं, लेकिन रोकथाम के लिए ठोस प्रयास नहीं दिखते।

सरकारी योजनाओं को भी लग रहा झटका

उल्लेखनीय है कि आश्रम-दुद्धी मार्ग पर वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बांस के पेड़ों की विशेष प्लांटेशन करवाई गई थी। लेकिन आग के चलते इन पेड़ों का नष्ट होना न केवल प्राकृतिक संसाधनों की क्षति है, बल्कि सरकार की पर्यावरणीय योजनाओं को भी चुनौती देता है। इसी तरह पिछले दो दिनों में रनटोला के जंगलों में भी आग की घटनाएं सामने आई हैं।

वन विभाग की कोशिशों के बावजूद चुनौती बरकरार

हालांकि आग बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रयास करते हुए आग पर काबू पाने में सफल रहे, लेकिन समय रहते चेतावनी और बचाव प्रणाली सक्रिय न होने के कारण नुकसान को रोका नहीं जा सका। यह घटना वन प्रबंधन और आपदा नियंत्रण प्रणाली की खामियों को भी उजागर करती है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On