February 22, 2025 7:12 PM

Menu

Sonbhadra News : आस्था की स्वर्णिम कालखंड महाकुंभ स्नानार्थियों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने बिस्कुट पानी भेंटकर मंगलमय यात्रा की कामना की,

Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र | राष्ट्रीय राजमार्ग रीवा रांची 39 बस स्टैंड पर आस्था की स्वर्णिम कालखंड 14 जनवरी 2025 मकर संक्रांति से 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि तक विभिन्न अमृत स्नानों के विहंगम जन सैलाब के आस्था के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ स्नानार्थियों कों मंगलमय यात्रा के निमित्त बिस्किट पानी दर्शनार्थियों को भेंट कर एकात्मक मानव वाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रांतो क्षेत्र से कुंभ स्नान को जा रहे लोगों को जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिस्किट पानी भेंट किया तो दर्शनार्थियों ने कार्यकर्ताओं को खूब आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रहरी,जिला मंत्री दिलीप पांडेय, पंकज कुमार अग्रहरी,मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चन्द्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राफे खान, जिला कार्य समिति सदस्य शेषमणि चौबे,दिवान सिंह,पूर्व सभासद कलावती देवी, सभासद धीरज कुमार जायसवाल बबलू केसरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता स्टॉल लगाकर दर्शनार्थियों का सत्कार कर मंगल में यात्रा की शुभकामनाएं ज्ञापित की।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On