March 12, 2025 11:13 AM

Menu

Sonbhadra News : दुद्धी में 9 मार्च को भव्य शिव महोत्सव, विभिन्न राज्यों से पहुंचेगे शिव शिष्य

Sonbhadra News : विभिन्न प्रांतों से आएंगे शिव शिष्य, ऐतिहासिक समागम की तैयारी जोरों पर, आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर इस आयोजन में भक्तों को मिलेगा दिव्य अनुभव और शिव भक्ति की अनोखी झलक
Sonbhadra News

Sonbhadra News l Sonprabhat l जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, वार्ड 5 के खेल मैदान में 9 मार्च 2025, रविवार को भव्य शिव महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु शिव शिष्यों द्वारा विभिन्न राज्यों में घर-घर महा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के शिव शिष्य इस महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

इस भव्य आयोजन की विशेषता यह होगी कि इसमें शिव शिष्यों के साथ बरखा दीदी की पावन उपस्थिति से सभी श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। शिव शिष्य परिवार उनकी अनमोल वाणी के श्रवण के लिए उत्सुक है। आयोजक मंडल द्वारा घर-घर संपर्क कर लोगों से इस पावन अवसर का लाभ उठाने की अपील की जा रही है।

Sonbhadra News

कार्यक्रम की सफलता के लिए जी-जान से जुटे शिव शिष्य

दुद्धी शिव शिष्य परिवार इस ऐतिहासिक महोत्सव को भव्य और सफल बनाने हेतु पूरी निष्ठा और आस्था के साथ तैयारियों में जुट गया है। महिला शिव शिष्य परिवार भी पूरे जोश और समर्पण के साथ आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर विशेष प्रयास

इस आयोजन की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शिव शिष्य परिवार के वरिष्ठ सदस्य कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। शिव शिष्यों का यह विराट समागम निश्चित रूप से ऐतिहासिक होगा और आध्यात्मिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

शिव महोत्सव का यह पावन अवसर श्रद्धालुओं के लिए एक अनमोल आध्यात्मिक अनुभव साबित होगा, जिसमें शिव भक्ति की अलौकिक झलक देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें – पोषाहार वितरण में अनियमितता को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On