February 23, 2025 2:12 AM

Menu

Sonbhadra News : हेमंत कुमार सिंह ने संभाली सोनभद्र जिला विकास अधिकारी की कमान

Sonbhadra News : "प्रशासनिक अनुभव और दक्षता के साथ हेमंत कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, जिले में विकास कार्यों को मिलेगी गति और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद"

 सोनभद्र न्यूज | सोनप्रभात | संजय सिंह

 सोनभद्र। जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। हेमंत कुमार सिंह को सोनभद्र का नया जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जिले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत थे।

हेमंत कुमार सिंह वर्तमान में म्योरपुर में खंड विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रशासनिक दक्षता और बेहतरीन कार्यप्रणाली के चलते उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई है। उनकी नियुक्ति से जिले में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व जिला विकास अधिकारी के प्रमोशन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था, जिसे अब भर दिया गया है। हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में सोनभद्र में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने उनके इस पद पर नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Read More : महाकुंभ से लौट रहे वाहनों के हादसों में सोनभद्र बना संवेदनशील क्षेत्र, दुर्घटनाओं के आंकड़े बढ़े

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On