June 16, 2025 1:00 PM

Menu

Sonbhadra News: विकसित भारत संकल्प सभा की बैठक संपन्न, योजनाओं व संकल्पों पर हुई चर्चा

Sonbhadra News | संवाददाता – प्रशांत दुबे  सोनप्रभात न्यूज़ |

म्योरपुर, सोनभद्र | स्थानीय विकासखंड के ब्लॉक सभागार में शनिवार को “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं और 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि रहीं राबर्ट्सगंज की चेयरमैन

सभा की मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को धरातल से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

विकास की रीति-नीति पर चर्चा

सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुषमा गौड़ ने भाजपा द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत की रीति और नीति को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को पार्टी की मूल भावना बताया।

वहीं वक्ता दीपक सिंह ने ‘विकसित भारत’ के तहत चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश को आत्मनिर्भर एवं समावेशी विकास की दिशा में ले जा रही हैं।

मंचासीन अतिथियों ने रखे विचार

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने ‘विकसित भारत संकल्प’ पर आधारित अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश ने एक नया आयाम छुआ है, और यह यात्रा निरंतर जारी है।

सभा में प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सभा के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में शामिल रहे:

  • ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड

  • देवनारायण खरवार

  • विष्णुकांत दुबे

  • गणेश जायसवाल

  • रामदयाल प्रजापति

  • अशोक मौर्या

  • सुजीत अग्रहरि

  • मोहरलाल खरवार

  • बबई सिंह मरकाम

  • कमलेश मिश्रा

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता फैलाना और आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जोड़ना था।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On