March 12, 2025 8:39 AM

Menu

Sonbhadra News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प, पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने की सराहना

Sonbhadra News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों से महिलाओं को मिला सामाजिक और आर्थिक संबल, नशा मुक्त समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर दिया जोर

Sonbhadra News l Sonprabhat l Jitendra Kumar Chandravanshi

दुद्धी, सोनभद्र। विकासखंड के विन्ढमगंज थाना अंतर्गत रामलीला मैदान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेल रोको संघर्ष समिति विन्ढमगंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने महिलाओं के संरक्षण, संवर्धन और सरकार द्वारा प्रदत्त कानूनी अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, सखी सहेली, स्वयं सहायता समूह और अन्य कल्याणकारी प्रयासों के कारण महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आया है।

पूर्व विधायक ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का आह्वान किया और कहा कि शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए मातृशक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने और सफलता अर्जित करने की प्रेरणा दी।

सम्मान समारोह एवं विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन

कार्यक्रम में रेल रोको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा, पूर्व जिला गढ़वा (झारखंड) अध्यक्ष लक्ष्मण राम, नगर पंचायत दुद्धी के स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, पूर्व भाजपा जिला संयोजक मीरा सिंह गौड़, विकलेश भारती और सूर्यप्रकाश सिंह ने महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सम्मानित महिलाओं की सूची

ग्राम प्रधान तारा देवी, समूह सखी सावित्री देवी, आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी, रुक्मणि देवी, शिक्षिका सुमित्रा देवी, महिला कांस्टेबल नीतू सिंह सहित कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल, ग्राम प्रधान, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और अन्य मातृशक्तियों ने अपने विचार साझा किए। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली मिलन कार्यक्रम से समा बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। संयोजन रेल रोको संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश रावत, अजय कुमार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, सूर्यप्रकाश सिंह, संतोष कुशवाहा, अभिषेक प्रताप सिंह और सुरेंद्र पासवान ने किया। शानदार संचालन शिक्षिका शांति देवी ने किया।

इस आयोजन ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को नई दिशा दी।

Read Also – असनहर गांव में कुएं में गिरने से हिरन की मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On