February 5, 2025 11:19 AM

Menu

Sonbhadra News: हिस्से की खतौनी अनुसार पंजीकरण के अभाव में छोटे अन्नदाता किसान धान बिक्री को लेकर परेशान,

अच्छी वर्षा से इस बार अभूतपूर्व पैदा हुआ है किसानों के पास धान,

Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी

दुद्धी, सोनभद्र। खाद्य विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केन्द्रो पर इन दिनों अन्नदाता किसान धान बिक्री को लेकर परेशान हैं ।

क्रय केन्द्रो पर छोटे किसान राम कलाई, अनिल कुमार वासुदेव, अशोक कुमार सिंह आदि की माने तो अन्नदाता किसान के द्वारा धान की सफाई के बाद भी क्रय केदो पर गुणवत्ता अनुसार पुनः साफ सफाई धान की कराई जाती है जिसके कारण तीन-चार दिन का वक्त क्रय पर किसानों का केन्द्रो पर लग जाता है।

जिसके कारण प्राइवेट खरीदारों को घर से ही धान बिक्री 1700 रुपए प्रति क्लिंटल किसानों द्वारा कर दी जा रही जबकि सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर 2300 रुपए क्विंटल खरीदारी की जा रहीं हैं। वही सरकारी धान केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार की माने तो निर्धारित मापदंड के अनुसार पंजीकृत किसानों का धान खरीद सुगमता पूर्वक करने व गुणवत्ता मानक के अनुसार अन्नदाता किसानों को धान की सफाई कर धान क्रय केन्द्रो पर लाने पर 2300 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद की जा रही है सामान्य धान लगभग 65% जबकि हाइब्रिड धान 35% क्रय किए जाने का प्रावधान है।अन्नदाता किसान हाइब्रिड का धान सामान्य धान की अपेक्षा ज्यादा केन्द्रो पर आ रहा जिसके कारण हाइब्रिड का धान क्रय निर्धारित तय शासन के निर्देश अनुसार किया जा रहा। खतौनी अनुसार पंजीकृत किसान अपने हिस्से का धान तय निर्देश अनुसार कर सकते हैं। अब तक लगभग 2000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On