June 23, 2025 11:17 PM

Menu

Sonbhadra News : FRCT की “बेटी विवाह शगुन योजना” के अंतर्गत सोनभद्र की दूसरी बेटी पूजा गुप्ता को मिलेगा सहयोग

Sonbhadra News | Sonprabhat | Ashish Gupta

सोनभद्र। “फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट” (FRCT) की बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत सोनभद्र जिले की दूसरी लाभार्थी बनीं पूजा गुप्ता। आगामी 20 अप्रैल 2025 को उनकी शादी निर्धारित है। इस अवसर पर ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी टीम ने रविवार को विंधमगंज, ब्लॉक दुद्धी में पहुंचकर पूजा गुप्ता के घर भौतिक सत्यापन किया और 10 अप्रैल से शुरू होने वाले सहयोग कार्यक्रम में अधिकतम सहायता का भरोसा दिलाया।

FRCT के सदस्य की पुत्री को मिलेगा शगुन सहयोग

पूजा गुप्ता के पिता सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने 18 फरवरी 2025 को FRCT की सदस्यता ग्रहण की थी। ट्रस्ट की “FRCT आपके द्वार” योजना के अंतर्गत यह भौतिक सत्यापन किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट की टीम ने बेटी विवाह योजना के तहत सहयोग की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में सत्यापन संपन्न

सत्यापन कार्यवाही का नेतृत्व प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य अरुण सिंह कुशवाहा ने किया। उनके साथ FRCT सोनभद्र जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा, जिला महामंत्री सर्वजीत सिंह मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल चरण सिंह, मीडिया आईटी सेल प्रभारी त्रिलोकी सिंह पटेल, तथा ट्रस्ट सदस्य अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार और प्रताप मौर्य उपस्थित रहे।

सत्यापन के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। FRCT टीम को अपने घर देखकर सुरेंद्र गुप्ता का परिवार अत्यंत भावुक और उत्साहित हुआ। सुरेंद्र जी ने सभी लोगों से FRCT की इस पुनीत योजना से जुड़ने और बेटियों के विवाह में सहयोग देने की अपील की।

बेटियों को बोझ नहीं, सम्मान का प्रतीक बना रहा FRCT

FRCT के संस्थापक महेन्द्र वर्मा की दूरदर्शी सोच को सराहते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब कोई भी बेटी समाज के लिए बोझ नहीं रहेगी। FRCT बेटियों के सम्मान में संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहा है।

पारदर्शिता और जनकल्याण की मिसाल

कार्यक्रम में अरुण सिंह कुशवाहा ने FRCT की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला महामंत्री सर्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि FRCT परिवार के लगभग 17,000 सदस्य सहयोग राशि के रूप में आर्थिक सहायता जुटाएंगे, जो सीधे सुरेंद्र गुप्ता के खाते में भेजी जाएगी।

FRCT की योजनाएं – हर नागरिक के लिए संबल

जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा रजिस्टर्ड सदस्य को

  • गंभीर बीमारी की स्थिति में 10 लाख रुपये तक,

  • बेटी की शादी में 5 लाख रुपये तक,

  • और आकस्मिक मृत्यु की दशा में 50 लाख रुपये तक का सहयोग प्रदान किया जाता है।
    उन्होंने यह भी बताया कि 18 से 55 वर्ष की आयु के उत्तर प्रदेश निवासी या वहां कार्यरत नागरिक FRCT की सदस्यता ले सकते हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल चरण सिंह ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया, वहीं मीडिया आईटी प्रभारी त्रिलोकी सिंह पटेल ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सहयोग प्रक्रिया की जानकारी दी।

पहली FRCT बिटिया पूनम पटेल की शादी हो चुकी है सम्पन्न

उल्लेखनीय है कि FRCT की पहली लाभार्थी पूनम पटेल की शादी 1 अप्रैल को संपन्न हुई थी, जिसका सत्यापन 31 मार्च को किया गया था। अब पूजा गुप्ता को भी 10 अप्रैल से पूरे उत्तर प्रदेश से विवाह शगुन सहयोग मिलना शुरू होगा।

FRCT – बेटियों के सपनों को दे रहा है नया आसमान

FRCT की यह पहल न केवल बेटियों के लिए आर्थिक सहारा बन रही है, बल्कि समाज में बेटी को सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक भी बना रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On