March 12, 2025 11:15 AM

Menu

Sonbhadra News : हत्या के दो वांछित व्यक्ति 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, ओबरा पुलिस की बड़ी कामयाबी

Sonbhadra News | Sonprabhat | Anil Kumar Agarhari /Sanjay Singh

सोनभद्र : थाना ओबरा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित व्यक्तियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण:
दिनांक 23 फरवरी 2025 को थाना ओबरा क्षेत्र के ग्राम पनारी टोला कासपानी (पहाड़ी) में एक दर्दनाक घटना सामने आई। खरहरा थाना जुगैल निवासी, 55 वर्षीय शिवकुमार शर्मा, जो कासपानी पहाड़ी पर अकेले झोपड़ी में रहते थे, मृत अवस्था में पाए गए। उनके नाक और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और खून बुरी तरह लगा हुआ था।

मृतक शिवकुमार शर्मा वर्षों से पहाड़ी पर झोपड़ी डालकर रहते थे और दाढ़ी-बाल बनाकर अपनी रोज़ी-रोटी कमाते थे। घटना की सूचना पर थाना ओबरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मु0अ0सं0- 38/2025 धारा-105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम:
पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 25 फरवरी 2025 को महेन्द्र खरवार (32 वर्ष) पुत्र निर्मल व अशोक खरवार (25 वर्ष) पुत्र ददुला, दोनों निवासी ग्राम गोसारी पोस्ट खरहरा थाना जुगैल जनपद सोनभद्र को टापू तिराहा थाना जुगैल से सुबह 11:15 बजे गिरफ्तार किया।

बरामदगी:
घटना के दौरान व्यक्तियों द्वारा पहने गए खून के छींटों लगे कपड़े बरामद किए गए हैं, जो इस मामले में अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं।

व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास:
दोनों व्यक्तियों का नाम मु0अ0सं0- 38/2025 धारा 105 बीएनएस थाना ओबरा जनपद सोनभद्र में दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक: राजेश कुमार सिंह
  • उप निरीक्षक: धर्मनारायण भार्गव
  • उप निरीक्षक: रामलोचन
  • हेड कांस्टेबल: ओंकार यादव
  • कांस्टेबल: अखिलेश कुमार

पुलिस का बयान:
पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में यह बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने ओबरा पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

न्यायालय में किया गया पेश:
गिरफ्तार व्यक्तियों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On