February 22, 2025 5:05 PM

Menu

सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर कसा शिकंजा, 33 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 04 गिरफ्तार

sonbhadra

Sonbhadra News : Sanjay Singh / Vedvyas Singh Maurya 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 21 फरवरी 2025 को देर रात 22:45 बजे चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 33 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
गांजा तस्करों को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के लोढ़ी स्थित मम्मी के ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त उड़ीसा से गांजा तस्करी कर सोनभद्र होते हुए वाराणसी की ओर जा रहे थे। अभियुक्तों की पहचान निम्न रूप में हुई:

  1. शशिकान्त सिंह (36 वर्ष), ग्राम तारापुर, पोस्ट टिकरी, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी।
  2. दिव्यांशु सिंह (28 वर्ष), निवासी नुआंव, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी।
  3. अंकित सिंह (28 वर्ष), निवासी नुआंव डाफी, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी।
  4. अमन सिंह (28 वर्ष), निवासी तारापुर, पोस्ट टिकरी, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी।

sonbhadra

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 33 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसे 06 बंडलों में रखा गया था। इसके अलावा वाहन संख्या UP 65 BU 6847 (अर्टिगा) और UP 65 FF 6304 (वेन्यू कार) को जब्त कर लिया गया।

अभियुक्तों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में मु.अ.सं. 190/2025 के तहत धारा 8/20, 29, 60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्न अधिकारी और जवान शामिल रहे:

  1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज।
  2. प्रभारी एसओजी राम स्वरूप वर्मा।
  3. प्रभारी सर्विलांस सेल नागेश कुमार सिंह।
  4. प्रभारी चौकी चुर्क सुनील कुमार।
  5. का. रमेश गौड़, का. शशिकान्त राठौर, हे.का. संजय चौहान, का. प्रेम प्रकाश चौरसिया, हे.का. प्रकाश कुमार सिंह, हे.का. सतीश कुमार सिंह, का. जय प्रकाश सरोज, का. रितेश पटेल (एसओजी टीम जनपद सोनभद्र)।

अपराध पर पुलिस का सख्त रुख
सोनभद्र पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है और मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कस रही है। इस गिरफ्तारी से न केवल गांजा तस्करों पर लगाम लगी है, बल्कि पुलिस की सक्रियता का भी परिचय मिला है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On