April 30, 2025 12:27 AM

Menu

UP Board Result 2025: आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

UP Board Result 2025 | U. Gupta

रेणुकूट, सोनभद्र :हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणामों से जिले में परचम लहराया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों स्तरों पर छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

हाईस्कूल टॉपर्स 2025: रिया सिंह ने जिले में नवां स्थान

विद्यालय की मेधावी छात्रा रिया सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में 90.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम तथा जिले में नवां स्थान प्राप्त किया। कोमल साहू ने 89.83% अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय और ज्योति यादव ने 89.67% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025: गणित, वाणिज्य, जीवविज्ञान और मानविकी वर्ग में भी छात्रों ने मारी बाज़ी

गणित वर्ग टॉपर्स

  • पीयूष कुमार और श्रवण कुमार: 87.80% (संयुक्त प्रथम, जिला नवां स्थान)
  • सुबेष कुमार: 87.00% (द्वितीय)
  • उज्ज्वल कुमार: 85.20% (तृतीय)

वाणिज्य वर्ग टॉपर्स

  • शालू यादव: 80.60% (प्रथम)
  • पवन कुमार: 80.20% (द्वितीय)
  • पीयूष रायआलोक मौर्या: 79.20% (संयुक्त तृतीय)

जीव विज्ञान वर्ग टॉपर्स

  • अर्जुन कुमार: 84.60% (प्रथम)
  • सुधांशु सिंह: 82.20% (द्वितीय)
  • हर्ष प्रताप सिंह: 80.80% (तृतीय)

मानविकी वर्ग टॉपर्स

  • चंदन कुमार: 84.80% (प्रथम)
  • नीतिका कुमारी: 82.00% (द्वितीय)
  • रिमझिम पाण्डेय: 81.20% (तृतीय)

प्रबंधन व शिक्षकों की ओर से बधाई

इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हिण्डाल्को प्रमुख समीर नायक, मानव संसाधन प्रमुख जसवीर सिंह, विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा, प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल और उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम है।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On