June 24, 2025 6:52 AM

Menu

UP Panchayat Election 2021 -: प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों मे एक साथ होंगे, प्रत्येक मतदाता को मिलेंगे 4 मतपत्र।

सोनप्रभात डिजिटल डेस्क –

News By – आशीष कुमार गुप्ता 

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस बार एक साथ होंगे। अभी तक की तैयारियां मार्च 2021 में चुनाव कराने की है, जिसमे आरक्षण फार्मूला जल्द ही तय किया जाएगा। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूर्ण कर ली जाएगी।

25 दिसम्बर को आधी रात से ग्राम पंचायतें भंग हो जाएंगी-

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल क्रमशः 25 दिसम्बर , 14 जनवरी और 18 मार्च को समाप्त हो रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण ये सभी चुनाव समय से नही हो पाए हैं।

26 दिसम्बर से दिखेंगे ये बदलाव-

ग्राम पंचायतों में 26 दिसम्बर से विकासखण्डों के सहायक विकास अधिकारी (ADO पंचायत) को प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा।जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिलाधिकारी और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) का कार्यकाल पूरा होने पर उप जिलाधिकारी (SDM) को प्रशासक तैनात किया जाएगा।

वार्डों का आरक्षण फरवरी के तीसरे सप्ताह तक शासन ने पंचायत चुनाव मार्च में कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रखी है। इस बार आरक्षण का फार्मूला क्या होगा यह जल्द ही तय हो जाएगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On