April 22, 2025 12:23 PM

Menu

आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में बीआरसी प्रांगण पर मनाया गया वृक्षारोपण महोत्सव।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

  • विद्यालय परिवार के द्वारा लगाए गए 20 पौधे।

दुद्धी सोनभद्र| प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनपद सोनभद्र में भी मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 80 लाख पेड़ आज लगाए जा रहे हैं, लगाए जा रहे वृक्ष भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। आज इसी क्रम में बीआरसी परिसर दुद्धी में 20 पौधों का रोपण कर शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया|

बीआरसी के शकील अहमद के नेतृत्व में सभी अध्यापक गणों ने शरीफा का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया इस दौरान प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बीआरसी परिसर में 20 पौधे लगाए गए हैं और पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे कि वातावरण का पारिस्थितिकी संतुलन बना रहे हम सब पेड़ पौधों की बदौलत ही जीवित है हम सब के जीवन की आधारशिला पेड़ पौधों पर टिकी हुई है ,इसलिए सभी को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए |ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाने चाहिए और उनकी संरक्षण कर उन्हें संरक्षित करना चाहिए |

इस मौके पर जितेंद्र चौबे, ओम प्रकाश, शशि ,प्रभा, रेनू कनौजिया, अंजलि साहू ,शगुफ्ता बानो विभा चौरसिया सहित अन्य अध्यापकगण व विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहें|

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On