May 23, 2025 3:50 PM

Menu

बभनी विकासखंड अंतर्गत फसल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

बभनी – सोनभद्र / उमेश कुमार – सोनप्रभात

बभनी / सोनभद्र :- स्थानीय विकास खण्ड बभनी के गांव में सोमवार को सिजेटा कंपनी
द्वारा धान की उन्नतशील खेती को लेकर फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,सिजेटा कंपनी की फ्रंटलाइन की बेहतरीन खेती करने वाले किसान जगरनाथ जी के खेत पर लगी फसल का प्रर्दशनी आयोजित किया गया।


किसानों ने फ्रंटलाइन 5403
के प्रदर्शन को सराहा कंपनी के टी एम आभषेक पाठक ने बताया कि फ्रंटलाइन 5403 पानी की कमी वाले क्षेत्र के लिए सर्वोत्तम धान है,तना मजबूत होने के कारण फसल गिरता नहीं है। इस पुटलाइन एस 4003 की सबसे बड़ी विशेषता उसकी बाली की लम्बाई है,वही क्षेत्रीय प्रतिनिधि संतोष मौर्य एवं परमेश्वर कुमार
ने खेती सम्बन्धित किसानों को जानकारी दिया।
इस दौरान असनहर,बभनी चपकी बढ़होर,चैनपुर जरहा तक के किसानों ने भाग लिया।
जिस दौरान किसान ग्राम प्रधान राम दौलत, गनेश प्रसाद, राजनाथ, रामकुमार, समेत काफी संख्या में किसान सम्मिलत हुए।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On