April 19, 2025 1:35 PM

Menu

महीयसी नेपुरी देवी सम्मान से सम्मानित किए गए डॉ. लवकुश प्रजापति।

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी व साहित्यकारों की रहीं गरिमामई उपस्थिति।


सोनभद्र – सोन प्रभात / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात


दुद्धी,सोनभद्र । प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी पर्यावरण चिंतक कवि साहित्यकार एवं प्रसाद कुंवर सेवा सदन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर लवकुश प्रजापति को 4 फरवरी को लिलासी कला में आयोजित कवि गोष्ठी में महीयशी नेपुरी देवी स्मृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।क्षेत्र के गौरवमई सम्मान से सम्मानित होने पर लवकुश प्रजापति को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

यह सम्मान कवि गोष्ठी के दौरान 4 फरवरी को रात्रि में दर्जनों साहित्यकारों कवियों और सैकड़ों क्षेत्र वासियों की मौजूदगी में यह सम्मान से सम्मानित किया गया। राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति के संरक्षक द्वारिका प्रसाद के द्वारा डॉक्टर प्रजापति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वही संस्था के प्रबंधक डॉक्टर लखन राम जंगली ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद बहु- आयामी व्यक्तित्व के धनी पूर्व क्षेत्रपंचायत प्रमुख व दीनदयाल विचार मंच के अध्यक्ष डॉ लवकुश प्रजापति को सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए द्वितीय महीयशी नेपुरी देवी स्मृति सम्मान 2023 देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि डॉक्टर प्रजापति के द्वारा कई जगह पर मंदिर बनाया गया और कन्यादान गरीबो असहाय लोगों को कंबल वस्त्र वितरण किया गया है। जो उल्लेखनीय है। संस्था के प्रबंधक राम लखन जंगली ने डॉक्टर प्रजापति को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह तथा ₹5000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


बतादें कि यह सम्मान प्रतिवर्ष डॉ लखनराम जंगली की स्वर्गीय माता महीयशी नेपुरी देवी के स्मृति में राजाचंडोल वनवासी सेवा समिति लिलासी द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसमें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व ₹5000 नकद प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व यह पुरस्कार श्री कमलेश पांडेय चित्तविश्राव झारखंड को प्रदान किया गया था। डॉक्टर लव कुश प्रजापति ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन रामेश्वर प्रसाद राय ने संस्था के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त कर किया। इस मौके पर पंकज तिवारी दिनेश गुप्ता दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव, जवाहर लाल,जगदीश्वर प्रसाद जयसवाल एडवोकेट डॉ संजय कुमार जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,शिवशंकर प्रसाद,डॉक्टर राजकुमार रजावत, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, डॉ राज बहादुर सहित काफी संख्या में लोग और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On