May 24, 2025 5:22 AM

Menu

मुख्य अभियंता पहुंचे कनहर, निर्माण कार्य के प्रगति को देखा।

  • नवम्बर से शुरू होगा राॅकफिल का काम।
  • परियोजना निर्माण मे नही है पैसे की कमी।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

अमवार। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार मे आज दोपहर पहुंचे चीफ हर प्रसाद ने निर्माण कार्य का बारिकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कनहर परियोजना पर पहुचे मुख्य अभियन्ता ने सर्वप्रथम गेस्टहाउस पर अभियन्ताओं कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से परियोजना निर्माण से संबंधित कार्य प्रगति व गुणवत्ता से संबंधित जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यो का प्रगति देखी व आगे होने वाले निर्माणकार्यो के बारे में सम्बन्धित अभियंताओ से चर्चा की।

अमवार फील्ड हास्टल पर मुख्य अभियंता ने पुनर्वास कालोनी विस्थापन सूची स्पिलवे के गेट निर्माण आदि के पत्रावलियों व मैप को अवलोकन किया ।मुख्य अभियंता ने कहा शासन की पैनी नजर निर्माण कार्य पर है तय समय मे परियोजना पूर्ण करना लक्ष्य है।पुनर्वास कॉलोनी में व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पत्रकार वार्ता मे मुख्य अभियंता ने कहा की नबम्बर से राकफिल का कार्य शुरू कर दिया जायेगा जिससे निर्माण कार्य निधारित समय पर पुर्ण कर लिया जाये, परियोजना निमार्ण के लिये बजट की कमी नही है।


इस मौके पर अधिक्षण अभियंता सुमंत अग्रवाल, दिपक कुमार,अधिशासी अभियंता ,विनोद कुमार,सत्यप्रकाश, अभियंता रवि श्रीवास्तव, संजय, व कार्यदाई संस्था के डीजीएम वर्मा ,संजीव कुमार,ए राजन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On