February 16, 2025 1:17 PM

Menu

रेनुकूट के चाचा कालोनी मे शिवम क्लब के द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन,11 अक्टूबर को है भंडारा।

रेनुकूट/ सोनभद्र / यू. गुप्ता – सोन प्रभात


शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। नौ दिवसीय नवरात्रि के पावन पर्व के छठे दिन से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सज जाते हैं, जिसमें माता दुर्गा के स्वरूपों की पूजा होती है। दुर्गा पूजा विजयादशमी तक मनाई जाती है। जिसके बाद देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है।



रेनुकूट के चाचा कालोनी मे शिवम क्लब के द्वारा इस बार पुन: माता रानी के पंडाल की स्थापना की गई है। यहां स्थित पंडाल में मां दुर्गा के नौ रूपों की मूर्तियों की स्थापना की गई है। यहां पर स्थापित मूर्तियां कोलकाता में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा के तर्ज पर बनाई गई हैं। जिनका नवरात्रि के प्रत्येक दिन भव्य रूप से श्रृंगार एवं पूजा पाठ किया जाता है। यहां पर स्थापित माता दुर्गा की मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि माता की मूर्ति अपने आप में सबसे अनोखी है।



शिवम क्लब के अध्यक्ष दीपू शर्मा जी और संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता जी ने बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को शाम 7:00 से माता का विशाल भंडारा चलेगा। इस दौरान शिवम क्लब के जुझारू कार्यकर्ता प्रभात गुप्ता उपस्थित थे। इस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा, पूरा का पूरा पंडाल माता के जयकारों से गुँज रहा था।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On