May 23, 2025 5:52 PM

Menu

विभिन्न मामलों में वांछित 3 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

दुद्धी – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिन बुधवार को थाना दुद्धी के मुकदमा संख्या – 66/21 धारा 60 अबकारी अधिनियम का वांछित अभियुक्त शिव शंकर भुईया उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र बिंदेश्वरी निवासी ग्राम भिसूर दुद्धी, मुकदमा नंबर 1270 / 13 धारा 323,504,506 भारतीय दंड विधान बनाम कामेश्वर उम्र 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी कोर्ची दुद्धी, द्वितीय अभियुक्ता देवंती उम्र 42 वर्ष पत्नी कामेश्वर प्रसाद निवासी कोरची दुद्धी सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल प्रिया यादव रही।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On