May 24, 2025 6:29 AM

Menu

विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को झारखंड – यूपी बॉर्डर पर रोका गया।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय झारखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर बुधवार की रात्रि लगभग रात्रि 2:00 बजे से ही उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर झारखंड कांग्रेस पार्टी के विधायक व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की जत्था उतर प्रदेश के लखिमपुर हुये किसानों के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के लड़कों के द्वारा जिस तरह से गाड़ी चला कर खूनी संघर्ष किया है उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के प्रियंका गांधी के समर्थन में जा रहे हैं लोगों को उत्तर प्रदेश की स्थानीय पुलिस व दर्जनों थाने के बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया।

जिसके विरोध प्रदर्शन में नहीं जाने देने से आक्रोशित कांग्रेसी नेताओं ने रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के झारखंड व उत्तर प्रदेश को विभक्त करने वाली सतत वाहिनी नदी के पुलिया पर है बैठ गए व मौके पर ही संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार भारत में रह रहे किसानों के आवाजों को दमनकारी नीति के तहत दबाना चाहती है साथ ही साथ यह सरकार भारत में निवास कर रहे ग्रामीण किसान शिक्षित नौजवान को जीने का अधिकार गिन रहे हैं यह योगी और मोदी की सरकार हत्यारे की सरकार है इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी तभी सांस लेगी कि झारखंड सरकार के झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मांडर विधायक कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व देश के मोदी सरकार किसानों जवानों की हत्या कर रही है जबकि स्वतंत्र भारत आत्मनिर्भर भारत में आम जन का अधिकार ना जा रहा है आवाज उठाने वालों को गाड़ियों से दबाकर जान मार दिया जा रहा है उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के ऊपर उत्तर प्रदेश के मंत्री के लड़के के द्वारा जिस तरह से गाड़ी दौरा कर किसानों का जान ले लिया गया यह बहुत ही निंदनीय शर्मनाक है यह सरकार हत्यारी सरकार है योगी और मोदी की सरकार जब-जब कांग्रेश के आवाहन पर हिल जाती है तब तक पुलिस का सहारा लेकर आंदोलन व आवाज उठा रहे लोगों को दबाने का काम करती है जिसे किसी भी सूरत में कांग्रेस पार्टी की सरकार और रुकने वाली नहीं है।

योगी की सरकार में जगह जगह हत्या बलात्कार का सिलसिला रोज हो रही है परंतु यह सरकार इन घटनाओं को दबाने का काम कर रही है जबकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सरकार के द्वारा दिया गया है परंतु बेटियों को ही बलात्कार करके जान मार दिया जा रहा है जय जवान जय किसान का नारा देती है जबकि किसानों के ऊपर ही गाड़ी चढ़ा करके जान ले लिया जा रहा है लखीमपुर जाने से रोकने पर झारखंड से आए सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बॉर्डर पर रुकने से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के लोगों ने बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए और योगी मोदी की सरकार हाय हाय हाय हाय यह सरकार हत्यारी है हत्यारी है हत्यारी है के नारा बुलंद कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, झारखंड अल्पसंख्यक चेयरमैन शकील अख्तर, पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, गढ़वा जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी, वरीय जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे आदि रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On