March 14, 2025 3:53 AM

Menu

समय आने पर अत्याचारों का जवाब देगी जनता : अविनाश कुशवाहा ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सपा)

  • सपा कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया।
  • मामले में होने वाले एफआईआर में नहीं आया किसी भाजपा नेता का नाम : पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा

सोनभद्र – सोन प्रभात -: आशीष गुप्ता/ उमेश कुमार

सोनभद्र :- जनपद में नगवा ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के समर्थन में मौजूद सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ नेता जिसमे विजय यादव जिला अध्यक्ष, श्री संजय यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा जिला प्रशासन द्वारा दर्ज कराया गया है। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं के द्वारा सपा कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति को कुचलने डराने व सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को वोट कराने के लिए बलवा फसाद कराया गया और लाठीचार्ज भी कराया गया। जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।

अविनाश कुशवाहा ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सपा) – फ़ाइल फोटो

जबकि मौके पर मौजूद सत्ता पक्ष के नेताओं एवं भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को इस बलवे में कहीं चोटिल ना होना एवं एफ आई आर में उनका नाम ना होना जिला प्रशासन एवं पुलिस की एक तरफा पक्षपातपूर्ण कार्यवाही है। जबकि कल पूरे प्रदेश ने देखा कि उन्नाव में भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम एसपी सिटी को पिटा गया और बम व पत्थर फेंके गए, और किस तरह से भाजपा के लोग पुलिस प्रशासन के सहयोग से खुलेआम सपा प्रत्यासियों का पर्चा छीनते रहे ,तथा इनका वो असली चेहरा भी प्रदेश ने देखा कि बेटी बचाओ का नारा लगाने वाले एक महिला की साड़ी खीच रहे थे। कहीं भाजपा के लोग गोली चलाते दिखे तो कहीं गुंडई के बल पर वोट पर कब्जा करते दिखे ।समाजवादी पार्टी के लोग इस तरह की कार्यवाही का विरोध करते हैं और समाजवादी पार्टी के लोग झूठे मुकदमों से डरते नहीं हैं। अराजकता हिंसा अत्याचार के विरुद्ध समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।उक्त सभी बातें पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सपा) ने कही।

पिछली सम्बन्धित खबर यहां – 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव सोनभद्र -: जमकर चले ईंट पत्थर,सीओ एवं दो सिपाही घायल,एक दर्जन के लगभग गिरफ्तार। –

ब्लॉक प्रमुख चुनाव सोनभद्र -: जमकर चले ईंट पत्थर,सीओ एवं दो सिपाही घायल,एक दर्जन के लगभग गिरफ्तार।

वीडियो यहां – 

पिछले सम्बन्धित ख़बरें -: 

प्रमुख चुनाव के बवाल में सपा जिलाध्यक्ष सहित २० नामजद, सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज। –

प्रमुख चुनाव के बवाल में सपा जिलाध्यक्ष सहित २० नामजद, सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On