June 27, 2025 12:17 PM

Menu

सोनभद्र :पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक के परिक्षेत्र अयोध्या स्थानान्तरण पर दी गयी भावभीनी विदाई।

सोनभद्र / सोन प्रभात – आशीष गुप्ता – वेदव्यास सिंह मौर्य /

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के परिक्षेत्र अयोध्या स्थानान्तरण पर जनपदीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।

इस दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक के सराहनीय कार्यकाल एवं विभागीय मार्गदर्शन की प्रशंसा की गयी तथा इस सम्बंध में अपने विचार व्यक्त किये गये । इसके साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक को फूलमाला पहनाते हुए उनको सफल कार्यकाल हेतु उन्हें बधाई दी गयी तथा सोनभद्र पुलिस परिवार के तरफ से उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

बताते चले कि आईपीएस अमरेन्द्र प्रसाद सिंह दिसम्बर 2020 से पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के पद पर नियुक्त थे तथा जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान ही पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए थे, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं सराहनीय कार्यकाल में जनपदीय पुलिस का कार्य उच्च कोटि का रहा।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, उ0नि0 गोपनीय श्री अच्छेलाल सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दी ।

आईपीएस यशवीर सिंह गुर्जर सोनभद्र के नए पुलिस अधीक्षक।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On