सोनभद्र : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके योगदान को याद करते हुए पत्रकार एसोसिएशन नगवां ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सोनभद्र : डॉ. मनमोहन सिंह के उत्कृष्ट नेतृत्व, आर्थिक सुधारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए, पत्रकारों ने उनकी याद में आयोजित सभा में उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके महान योगदान को स्मरण किया गया।




















