February 12, 2025 10:36 AM

Menu

सिंगरौली : भाजपा नेतृत्व ने नौ जिलों में वैश्य समाज के नेताओं को सौंपी कमान, समाज में हर्ष

सिंगरौली | सोनप्रभात | सुरेश गुप्ता सह-संपादक ग्वालियर

 

भोपाल/सिंगरौली। मध्य प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा नौ जिलों में वैश्य समाज के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस निर्णय से वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है। इस नियुक्ति को लेकर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव राजाराम केशरी एवं सिंगरौली जिला अध्यक्ष गोरेलाल शाह ने सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

सुंदर शाह जी जिला अध्यक्ष सिंगरौली

भाजपा नेतृत्व द्वारा इन कार्यकर्ताओं को संगठन की बागडोर सौंपने का निर्णय उनकी वर्षों की मेहनत और निष्ठा का परिणाम बताया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत का मिला सम्मान

फोन वार्ता में कई नव नियुक्त जिला अध्यक्षों ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी इस पद की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन भाजपा का यही संस्कार है कि यहां कार्यकर्ता की मेहनत को प्राथमिकता दी जाती है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह (सिंगरौली) ने कहा, “मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। भाजपा वह पार्टी है जो दरी बिछाने वाले कार्यकर्ता को भी सम्मान देती है। यहां पद की मांग नहीं करनी पड़ती, बल्कि कार्य ही बोलता है।”

वैश्य महासम्मेलन ने दी शुभकामनाएं

वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव राजाराम केशरी और सिंगरौली जिला अध्यक्ष गोरेलाल शाह ने कहा कि भाजपा ने वैश्य समाज के प्रति जो विश्वास जताया है, वह समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

नव नियुक्त भाजपा वैश्य जिला अध्यक्षों की सूची:

  1. संजय अग्रवाल (उज्जैन)
  2. वंदना खंडेलवाल (नीमच)
  3. कमलेश सुहाने (मैहर)
  4. श्याम शिवहरे (दमोह)
  5. दीपक टंडन सोनी (कटनी)
  6. सुंदर लाल शाह (सिंगरौली)
  7. वीरेंद्र गुप्ता (रीवा)
  8. आशुतोष अग्रवाल (उमरिया)
  9. अमिता चपरा (शहडोल)

भाजपा संगठन के इस निर्णय से न केवल वैश्य समाज में बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

Read More : प्रयागराज महाकुंभ 2025 : मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन, VVIP पास भी रद्द  

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On