म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर बलियरी में तेज रफ्तार बाइक पलाश के पेड़ से टकराई, दो गंभीर रूप से घायल।
रफ्तार और नशे की मार, म्योरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार।
myorpur
5:35 PM, Oct 22, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। म्योरपुर से लिलासी की ओर जा रहे दो बाइक सवार तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर पलाश के पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा 22 अक्टूबर की शाम बलियरी स्थित दशरथ मांझी ग्राम वाटिका के पास हुआ। बाइक सवार म्योरपुर से लिलासी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलाश के पेड़ से टकरा गई। बताया गया दोनों युवक नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अपने साथ ले गई। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी पहचान और दुर्घटना के संबंध में अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।






