होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी के प्राचीन पंचदेव मंदिर का 1.60 करोड़ से होगा निर्माण, भूमि पूजन संपन्न.

प्राचीन पंचदेव मंदिर के 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले भव्य निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ

sonebhadra

9:18 PM, Nov 29, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र।

दुद्धी के प्राचीन पंचदेव मंदिर का 1.60 करोड़ से होगा निर्माण, भूमि पूजन संपन्न.

प्राचीन पंचदेव मंदिर के 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले भव्य निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा कचहरी रोड स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर के 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले भव्य निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तथा दीपक मिश्रा अपनी सपत्नीक शामिल हुए। दोनों यजमानों ने पूरे भक्तिभाव से पूजन-अर्चन कर आधारशिला रखी। इस दौरान शास्त्रोक्त विधि विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजन के उपरांत क्षेत्र की सुख शांति, समृद्धि और निर्माण कार्य के निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना की गई। प्राचीन पंचदेव मंदिर के भव्य स्वरूप लेने की पहल से नगरवासियों और श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर विष्णुकांत तिवारी, गणेश जौहरी, अरुणोदय जौहरी, धर्मेंद्र सिंह, मोनू सिंह, अमरनाथ जायसवाल, संजू तिवारी के अलावा कार्यदायी संस्थान के ठेकेदार आशीष कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions