यातायात माह में खुद नियम तोड़ते दिखे वर्दीधारी, बिना हेलमेट के घूम रहे गांव व शहर में,सोशल मीडिया पर बिना हेलमेट के वर्दीधारी का वीडियो वायरल
सोनभद्र: सोनभद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक गांव में पहुंचे नजर आते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात बाइक सवार एक युवक से होती है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी युवक को रोककर कहते हैं कि बाइक पर दो लोग बैठे हैं, इसलिए उसका चालान कट सकता है।
10:38 AM, Nov 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को चालान का डर दिखाया, युवक ने पूछा- पहले अपना हेलमेट दिखाइए; खुद नियम तोड़ते दिखे वर्दीधारी
सोनभद्र: सोनभद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक गांव में पहुंचे नजर आते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात बाइक सवार एक युवक से होती है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी युवक को रोककर कहते हैं कि बाइक पर दो लोग बैठे हैं, इसलिए उसका चालान कट सकता है।इस पर युवक पुलिसकर्मियों को ही यातायात नियमों की याद दिलाने लगता है। युवक का कहना है कि पुलिसकर्मी खुद बिना हेलमेट के गांव में घूम रहे हैं और दूसरों को नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं। वह सवाल करता है कि जब पुलिसकर्मी खुद नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो आम लोगों को किस आधार पर चालान का डर दिखाया जा रहा है।
पुलिसकर्मियों से पूछा- आपका हेलमेट कहां है?
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों की बाइक की ओर इशारा करते हुए उनसे हेलमेट और आगे की नंबर प्लेट को लेकर सवाल करता है। युवक के सवालों पर पुलिसकर्मी असहज नजर आते हैं। इसके बाद वे सफाई देते हुए कहते हैं कि वे तो मजाक कर रहे थे।लेकिन युवक उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए कहता है कि अगर उसकी जगह कोई कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति होता तो वह पुलिसकर्मियों की बातों में आकर डर जाता। संभव है कि वह बिना वजह चालान के डर से परेशान हो जाता
बातचीत के दौरान युवक खुद को यूपीएससी का अभ्यर्थी बताते हुए पुलिसकर्मियों से कहता है कि क्या उन्हें वह अनपढ़ नजर आ रहा है, जो गांव में आकर उसे चालान का डर दिखाया जा रहा है।युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों को कानून और यातायात नियमों की जानकारी होने के बावजूद वे खुद उनका पालन नहीं कर रहे हैं और आम लोगों को नियमों का ज्ञान दे रहे हैं।हंसते हुए रवाना हुए पुलिसकर्मी, युवक जताता रहा नाराजगीवीडियो में आगे दोनों पुलिसकर्मी अपनी बाइक पर बैठकर वहां से रवाना होते दिखाई देते हैं। इस दौरान वे हंसते हुए निकल जाते हैं, जबकि युवक अपनी नाराजगी जाहिर करता रहता है।फिलहाल, इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस विभाग की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या स्पष्टीकरण की पुष्टि उपलब्ध नहीं है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पुलिसकर्मियों की पहचान भी स्पष्ट नहीं है।






