होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

तबादला एक्सप्रेस:सच्चिदानन्द पाण्डेय बने सदर के नए कोतवाल,धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मिली चोपन का कमान

एसपी अभिषेक वर्मा ने पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण, रॉबर्ट्सगंज, करमा, चोपन और ओबरा थानों में नई तैनाती

7:04 AM, Nov 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तबादला एक्सप्रेस:सच्चिदानन्द पाण्डेय बने सदर के नए कोतवाल,धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मिली चोपन का कमान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



एसपी अभिषेक वर्मा ने पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण, रॉबर्ट्सगंज, करमा, चोपन और ओबरा थानों में नई तैनाती

विज्ञापन

सोनभद्र। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। एसपी ने पांच निरीक्षक एवं एक उपनिरीक्षक सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती एवं स्थानांतरण किया है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज बनाया गया है। वहीं निरीक्षक विजय शंकर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना करमा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह को थाना रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन बनाया गया है। निरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज को थाना बभनी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थाना अनपरा में निरीक्षक अपराध के पद से स्थानांतरित कर निरीक्षक अपराध थाना ओबरा बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया को चौकी प्रभारी रेणुकूट से पुलिस लाइन भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions